फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं

Sat, 27 Sep 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के एससी बहुल गांवों में मूलभूत सुविधाओं समेत अन्य समस्याओं के लिए अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में अध्यक्ष मुकेश कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने रामनगर के एससी बहुल क्षेत्र सुंदरखाल, लेटी चोपड़ा और रामपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान सुंदरखाल वनग्राम के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने की बात कही। बैठक में ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, दीप चंद्र, इंदर रावत, हरीश दफौटी, मिथिलेश बगड़वाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें