हल्दूचौड़ (नैनीताल)। क्षेत्र के अंबिकापुरम सिंघल फार्म में शनिवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला पार्वती देवी के गले से चेन झपट ली। पार्वती देवी ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान रुकमणी देवी को दी। प्रधान की सूचना पर सीओ प्रमोद शाह, कोतवाल संजय कुमार ने मौके पर जांच पड़ताल की। पता चला कि वृद्धा के गले से लूटी गई चेन सोने की नहीं थी। प्रधान रुकमणी देवी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में क्षेत्रवासियों में दहशत है। यदि जल्द ही ऐसे बदमाशों को नहीं पकड़ गया तो आंदोलन किया जाएगा।
इधर, सीओ प्रमोद कुमार शाह का कहना है कि बदमाशों की तलाश सीसीटीवी फुटेज से की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)