फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेंचुरी सनराइजस ने ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Mon, 03 Jun 2024 05:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो। सेंचुरी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विनर और रनर टीम के खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।
विज्ञापन
लालकुआं। सेंचुरी पेपर मिल के खेल मैदान में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंचुरी टाइटन और सीपीपी सनराइजस की टीम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में अंतिम गेंद पर सेंचुरी सनराइजस ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इससे पूर्व सीपीपी कप्पा इलेवन एवं सेंचुरी पेपर वारियर के बीच मैच खेला गया जिसमें कप्पा इलेवन ने 68 रनों से मैच जीता। मिल के नव नियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने मैच का शुभारंभ करते हुए कहा की की खेल सौहार्द व टीम भावना के साथ खेला जाना चाहिए। इस मौके पर संस्थान के अधिकारी महेंद्र कुमार हरित, वीपी एचआर अरुण प्रकाश पांडे, अरविंद कुमार त्यागी, नरेश चन्द्र, संजय कुमार बाजपेयी, राहुल मोहन, महिला क्लब की अध्यक्ष नम्रता पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें