रामनगर। शनिवार देर रात गैबुआ निवासी बीटेक के प्रथम वर्ष के छात्र की फर्राटा पंखे से करंट लगने से मौत हो गई, जिसका रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। गैबुआ निवासी हेम चंद्र जाेशी का 18 वर्षीय पुत्र रोहित जोशी शनिवार रात पढ़ाई कर रहा था, तभी अचानक फर्राटा पंखा बंद हो गया। जब वह पंखे को देखने के लिए गया तो इसी दौरान पंखा छूते ही उसे करंट लग गया, जिससे रोहित जमीन पर गिर गया। यह देख रोहित को उसके पिता पड़ोसियों की सहायता से संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित आम्रपाली संस्थान से बीटेक कर रहा था। उसके पिता किसान हैं। हादसे में रोहित की मौत होने से उसकी मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।