देहरादून में वैश्विक सम्मेलन में संबोधित करते सेंचुरी मिल के वाइस प्रेसीडेंट एचआर डॉ. अरुण प्रक
लालकुआं (नैनीताल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में देहरादून में आयोजित दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में सेंचुरी पेपर मिल की ओर से मिल के वाइस प्रेसीडेंट एचआर डॉ. एपी पांडे ने प्रतिभाग किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सेंचुरी पेपर मिल में किए जाने वाले एक हजार करोड़ रुपये का निवेश पत्र भी भेंट किया।
वैश्विक सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित सेमिनार में डॉ. पांडे ने कहा कि आदित्य बिरला ग्रुप की ओर से लालकुआं स्थित सेंचुरी पेपर मिल अगले तीन वर्षो में एक हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। उन्होंने सरकार से राज्य में भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि मिल प्रबंधन उस भूमि में पॉपलर व यूके लिप्टिस की पैदावार करेगा साथ ही किसानों को इसकी पौध उपलब्ध कराने में भी सहायता करेगा। इस दौरान उन्होनेे सेंचुरी पेपर मिल की उत्तराखंड में निवेश को लेकर भावी योजनाओं की जानकारी भी दी। संवाद