एसडीएम पंकज उपाध्याय ने घोड़ा नाला समेत नगर में औचक छापामारी करते हुए सेंचुरी पेपर मिल द्वारा छोड़े जा रहे गंदे पानी को लेकर मिल प्रबंधन को धारा 135 के तहत नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा तकनीकी खामियां मिलने पर तराई बीज भंडार और अलफीसा मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया।
सेंचुरी पेपर मिल से निकलने वाले केमिकल युक्त गंदे पानी को घोड़ानाला क्षेत्र में छोड़े जाने की कई दिनों से मिल रही शिकायत पर बुधवार को एसडीएम पंकज उपाध्याय ने टीम के साथ संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके से पानी के सैंपल लेते हुए पेपर मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया। बता दें कि यहां रह रहे लोगों की शिकायत थी कि केमिकल युक्त गंदे पानी से बदबू और बीमारियों के फैलने का खतरा है।
इसके बाद एसडीएम नगर क्षेत्र में चले रहे एक अलफीसा मेडिकल स्टोर में प्रेक्टिस कर रहे अनवर द्वारा फार्मेसिस्ट के प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। इसके अलावा नगर में तराई बीज भंडार के लाइसेंस नवीनीकरण की तिथि समाप्त हो चुकी थी, एसडीएम ने तराई बीज भंडार के स्वामी को दो दिन के भीतर नवीनीकरण के दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए बीज भंडार को भी सीज कर दिया।