फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एग्रो फॉरेस्ट्री के लिए सेंचुरी मिल को किसान मेले में मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। जीबी पंत कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेले के समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी व विवि के कुलपति मनमोहन चौहान ने दिया। 13 से 16 मार्च तक आयोजित चार दिवसीय किसान मेले में एग्रो फॉरेस्ट्री, नर्सरी, हर्बल व मेडिसिनल प्लांट समूह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सेंचुरी पल्प एंड पेपर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा व सोशल फॉरेस्ट्री टीम के सदस्यों अमृत सैनी, अनिल दूबे, राजेश कुमार, वंदना पंत, सुष्मिता रावत, चित्रा नेगी, संजना नैनवाल और वैशाली जोशी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा ने बताया कि मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता के कुशल निर्देशन में सोशल फॉरेस्ट्री व प्लांटेशन कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें