फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंचीधाम की व्यवस्थाओं के लिए सीडीओ ने बैठक ली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में श्री कैंचीधाम में एनजीटी में दायर याचिका के क्रम में एसटीपी, साफ सफाई व निर्माण कार्यों के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पेयजल निगम के ईई को कैंचीधाम में एसटीपी निर्माण संबंधी प्रस्ताव समय से तैयार करने, प्राधिकरण सचिव को कैंची धाम में बढ़ते निर्माण को सुनियोजित करने के लिए चालानी कार्रवाई करने व समय से केस निस्तारित करने के लिए कहा। नगर पालिका भवाली के ईओ व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को नियमित रूप से साफ सफाई कराने व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। बैठक में श्री कैंचीधाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका, प्राधिकरण सचिव विजयनाथ शुक्ल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें