फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में ग्रामीणों ने घर में पकड़ा सैक्स रैकेट, बवाल

Mon, 24 Apr 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। चोरपानी गांव में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करने रविवार रात ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा ले लिया। उन्होंने एक घर में धावा बोला तो भगदड़ मच गई। पुलिस के समय पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। इस दौरान चार लड़कियां और ग्राहक भाग गए। पुलिस ने सैक्स रैकेट संचालक और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


 ग्रामीणों को भनक लगी कि रात करीब साढ़े नौ बजे चोरपानी के एक घर में देह व्यापार करने वाली महिलाएं पहुंची हैं। ग्रामीण वहां पहुंचे तो भगदड़ मच गई। इस पर ग्रामीण हंगामा करने लगे। ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने पुलिस को सूचना दी मगर पुलिस ने आने में देर कर दी। इस पर सैक्स रैकेट करने वाले भाग गए। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि संचालक सोनू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जिससे पूछताछ जारी है और दो महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है। प्रधान पूजा देवी ने आरोप लगाया कि एक घर में लंबे समय देह व्यापार खुलेआम हो रहा है जिसमें सफेदपोशों के साथ ही कुछ पुलिस वालों का भी संरक्षण है। प्रधान ने कहा यदि अब ऐसा हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें