फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ठगों के मंत्रों में फंसे पंडित जी अंगूठी गंवा बैठे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह दो अनजान लोगों ने पंडित जी को शादी के मामले में अपनी बातों से झांसे में लेकर उनके हाथ से अंगूठी उतरवा ली। दोनों ठगी के बाद बाइक में सवार होकर फरार हो गए। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





दमुवाढूंगा निवासी पूरन चंद्र तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पुरोहित हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह किसी काम से पनचक्की की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें एक व्यक्ति मिल गया जिसने उन्हें नमस्कर किया और कहा कि पहचाना या नहीं। जब उन्होंने पहचानने से मना किया तो उसने बताया कि बेटे की शादी होनी है। वह उनके घर ही निमंत्रण कार्ड देने जा रहा था। पंडित जी को कोर्ड देने के बहाने वह सुनसान जगह पर ले गया। इसी बीच एक और युवक वहां पहुंच गया। व्यक्ति ने युवक को अपना बेटा बताते हुए कहा कि इसी की शादी होनी है। युवक ने उनके हाथ की अंगूठी की तारीफ की और कहा कि उसे भी इसी तरह की अंगूठी बनानी है। दोनों ठगों ने मिलकर उनके हाथ से अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें