गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया के उमेदपुर नंबर-2 में एक मकान से लाखों रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने खिड़की की जाली काटकर 80 हजार रुपये कैश और लगभग सात तोला सोने के जेवर चुरा लिए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
मकान मालिक दुर्गा दत्त फुलारा अपने भाई के पीपलपानी संस्कार में शामिल होने पतलोट गए हुए थे। इस दौरान उनके दो मंजिल मकान का एक कमरा बंद था जबकि उनका परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। शुक्रवार सुबह उनका बेटा छत पर बंद कमरे को देखने पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। कमरे की खिड़की की जाली कटी हुई। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ा था। अलमारी में रखा 80 हजार रुपये कैश और दो सोने की नथ, चार जोड़ी झुमके, एक अंगूठी और दो मंगलसूत्र चोरी हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवा