फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेशन खोलने के दौरान कर अधीक्षक से अभद्रता, दो पर केस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका में पशु पंजीकरण आवंटन के कोटेशन खोलने के दौरान अचानक हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ ठेकेदार कोटेशन खोलने का विरोध करने लगे। आरोप है कि इस बीच पालिका के कर अधीक्षक के साथ गालीगलौज कर दी गई। इस कारण कोटेशन प्रक्रिया रोक दी गई। पुलिस ने मामले में दो ठेकेदारों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका परिषद के मानचित्रकार/कर अधीक्षक भुवन चंद्र पांडेय ने पुलिस को बताया कि शनिवार को पालिका में पशु पंजीकरण आवंटन के कोटेशन खोलने की कार्रवाई चल रही थी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम और पालिका के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। आरोप है कि ठेकेदार शानू और दानिश निवासी खताड़ी 50-60 लोग की भीड़ लेकर पालिका दफ्तर में आए और कोटेशन प्रक्रिया पर सवाल उठाकर हंगामा करने लगे।
आरोप है कि लोगों ने कर अधीक्षक भुवन चंद्र पांडे के साथ गालीगलौज कर दी। पालिका अधिकारियों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि कर अधीक्षक की तहरीर पर शानू और दानिश निवासी खताड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें