फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Accident: जानलेवा बन गई है छीड़ाकान-रीठासाहिब सड़क, अब तक हो चुकी 28 मौतें, आखिर कौन है जिम्मेदार

Tue, 21 Nov 2023 04:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के छीड़ाकान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत होने के साथ दो लोग घायल हो गए थे। बता दें कि, यहां अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्थानीय विधायक, प्रशासन ने इस सड़क की सुध नहीं ली।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छीड़ाकान-रीठासाहिब मोटर मार्ग पर शुक्रवार को सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत होने के साथ दो लोग घायल हो गए थे। हादसे में मृतक नरेश पनेरू के परिवार के पंकज भट्ट ने खनस्यूं थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने कहा कि छीड़ाखान-मिडार मोटर मार्ग पर अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्थानीय विधायक, प्रशासन, संबंधित निर्माण एजेंसी ने इस सड़क की सुध नहीं ली।

विज्ञापन


पनेरु ने कहा कि 17 नवंबर को वाहन खाई में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई। इसके लिए सड़क बनाने वाला संबंधित विभाग, स्थानीय प्रशासन व जिम्मेदार जनप्रतिनिधि की लापरवाही सामने आई है। मामले के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। कई साल से ज्ञापन देने और आवाज उठाने के बावजूद किसी ने सुध नहीं ली। कहा कि जल्द ग्रामीणों के साथ आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान राम सिंह चिलवाल, शोभन सिंह, डूंगर सिंह मेहरा, सुरेश सिंह मेहरा मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें