फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पायलट बाबा की संपत्ति को हड़पने के आरोप में सात पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Wed, 29 Jan 2025 11:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

पायलट बाबा के एक शिष्य ने पायलट बाबा की संपत्ति को हड़पने का आरोप लगाया है। शिष्य की ओर से एसएसपी को शिकायत करने के बाद मामला सीजेएम कोर्ट में पहुंचा और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पायलट बाबा के एक शिष्य ने पायलट बाबा की संपत्ति को हड़पने का आरोप लगाया है। शिष्य की ओर से एसएसपी को शिकायत करने के बाद मामला सीजेएम कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर तल्लीताल पुलिस ने बिहार, मध्यप्रदेश और दिल्ली के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वामी मंगल गिरि ने कहा है कि पायलट बाबा की महा समाधि 20 अगस्त 2024 को हुई थी। तभी से कुछ लोग बाबा और महायोग फाउंडेशन की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करना, नुकसान पहुंचाना और हड़पना चाह रहे हैं। उन्होंने नैनीताल व दिल्ली के कई लोगों पर मिलकर षड्यंत्र के तहत महायोगी पायलट बाबा कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड रिसर्च गेठिया की मान्यता प्राप्ति के लिए महायोग फाउंडेशन संस्था के दस्तावेज को फर्जी तरीके से तैयार करने का आरोप लगाया था। फर्जी दस्तावेज के जरिये बैंकों में खाते भी खुलवाए गए हैं।

साथ ही इन लोगों पर बाबा की फर्जी वसीयत बनाकर महायोग फाउंडेशन व बाबा की निजी चल-अचल संपत्ति को छलकपट से हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का भी आरोप लगाया है। फर्जी वसीयत के अतिरिक्त भी उक्त लोगों की ओर से प्रार्थी व अन्य सरकारी संस्थाओं के साथ धोखाधड़ी की गई है। आशंका जताई है कि उक्त लोगों ने पायलट बाबा की संपत्ति को हड़पने के लिए उनकी बीमारी का लाभ उठाकर इलाज में लापरवाही कर उनको मार दिया होगा।

सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी अविनाश मौर्य ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर बिहार निवासी अमर अनिल सिंह, मध्यप्रदेश निवासी जय प्रकाश और दिल्ली निवासी चंद्रकला पांडे, चेतना, मुकेश कुमार सिंह, जेबी शेरावत और अजय कुमार सिंह के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें