लालकुआं। राजकीय आयुर्वेदिक व यूनानी चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड में वित्तीय अनियमितताओं का मामला तूल पकड़ गया है। संघ के सदस्य कपिल शर्मा के आरोपों के बाद यह सीएम समाधान पोर्टल तक पहुंच गया है। शर्मा ने आरोप लगाया कि 2015 से 2025 तक पूर्व अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने धनराशि का लेखा-जोखा नहीं दिया। इस दौरान न कोई आंतरिक ऑडिट हुआ और न ही रिपोर्ट अधिवेशन में प्रस्तुत की गई। अब मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।