फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आंगनबाड़ी वर्करों का धरना स्थगित

Sun, 03 May 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी के आश्वासन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना और प्रस्तावित हड़ताल स्थगित कर दी है। बुद्धपार्क में शनिवार दोपहर वर्करों का धरना जारी रहा। संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बैठक में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगौली और निदेशक बीएल राणा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने मानदेय वृद्धि के लिए सरकार से अनुरोध करने की बात कही है। कार्यकर्ता धनपा बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया है। धरने पर जिलाध्यक्ष नैनीताल रेखा आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष अलीशा, सीमा, सुषमा नेगी आदि रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें