फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: महिला दरोगा को थप्पड़ मारने के मामले में एसओजी सिपाही पर केस दर्ज, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Mon, 19 Oct 2026 12:36 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी में महिला दरोगा आरती को कोतवाली में थप्पड़ मारने के मामले में एसओजी सिपाही अनिल गिरी पर प्राथमिकी दर्ज हुई। महिला दरोगा ने 10 अक्तूबर को जान से मारने की धमकी और 11 अक्तूबर को कोतवाली में मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर के राजपुरा चौकी प्रभारी महिला दरोगा आरती को कोतवाली के अंदर थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एसओजी सिपाही अनिल गिरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

 

दर्ज मामले में महिला दरोगा ने बताया कि 10 अक्तूबर को आरोपी सिपाही ने कॉल कर पति और बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत उन्होंने कप्तान से की थी। शिकायत का पता चलने पर 11 अक्तूबर को आरोपी सिपाही ने कोतवाली पहुंचकर उनसे मारपीट की। यहां तक कि लाइसेंसी पिस्टल होने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली के अंदर वर्दी पकड़कर खींचने का आरोप भी महिला दरोगा ने लगाया है।
 

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटनास्थल कोतवाली परिसर का बताया गया है, जहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें