फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझ पर दबाव में दर्ज किया गया मुकदमा : जोशी

Thu, 30 Oct 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने बीते दिनों मीट वाहन चालक के साथ मारपीट के मामले में दर्ज हुए मुकदमे को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने दबाव में झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बुधवार को रानीखेत रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए मदन जोशी ने बताया कि बीते दिनों मीट वाहन चालक के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने दबाव में आकर हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट में दिखाई नहीं दे रहे कई लोगों पर भी झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। उन्होंने मुकदमे वापस लेने की मांग की। जोशी ने रामनगर क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने के मामले में भी नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस से दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें