फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधानाचार्य और अध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने राजकीय इंटर कालेज के रिटायर्ड प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ला और सहायक अध्यापक रमाकांत चौधरी के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मिड-डे मील के पैसे का गबन किया है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा स्थित राजकीय इंटर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य रविशंकर पांडे ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि मिड-डे मील में अनियमितता बरती गई है। इस मामले में राज्य परियोजना अधिकारी देहरादून ने पत्र भेजा है। 20 फरवरी 2020 को मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल और 16 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी ने अपने पत्र के माध्यम से पुष्टि की कि राज्य से धनराशि लेने के बाद आरोपियों ने उसका दुरुपयोग किया है। इसी कारण रिटायर्ड प्रधानाचार्य अशोक कुमार शुक्ला और सहायक अध्यापक रमाकांत चौधरी के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दी गई है।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच से पता चलेगा कि मिड-डे मील के कितने पैसे का गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें