फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जेई और टीम पर हमला करने वाले भाइयों पर मुकदमा

Wed, 19 Mar 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बिठौरिया के कठघरिया स्थित विद्युत उपकेंद्र के जेई की टीम को धमकाने और पीटने वाले दो सगे भाइयों के खिलाफ मुखानी थाना पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों भाइयों ने अवर अभियंता के साथ ही उनकी टीम के सदस्यों से हाथापाई की थी।
विज्ञापन

अवर अभियंता रजनीश कुमार ने तहरीर में कहा कि वह 11 मार्च को अपनी टीम के साथी संजय, पीयूष मिश्रा, सतीश पाल के साथ बिजली बिल की वसूली के लिए कोहली कॉलोनी में एक उपभोक्ता के घर पहुंचे। इस बीच उपभोक्ता के पुत्र विपिन पंत और मोहन पंत वहां पहुंच गए। दोनों ने हंगामा किया और टीम से मारपीट शुरू कर दी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें