फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार के ब्रेक हुए फेल, चालक की सूझबूझ से चार लोगों की बची जान

Sun, 18 Aug 2024 04:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कालाढूंगी। नैनीताल से दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकरा दिया जिससे कार सड़क पर पलट गई। इस घटना में कार सवार चार लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन

एसआई तनवीर आलम ने बताया कि दिल्ली के मंडावली निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी संदेश वह पारिवारिक मित्र रणविजय ठाकुर और उनकी पत्नी रूबी ठाकुर निवासी 80 पांडे नगर दिल्ली के साथ नैनीताल से लौट रहे थे। कालाढूंगी से छह किमी पहले उनकी कार के ब्रेक फेल हो गए और चालक विनोद कुमार ने कार को सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकरा दिया। इस हादसे में कार पलट गई और उसमें सवार चारों लोगों को मामूली चोट आई। राहगीरों ने पुलिस की मदद से घायलों को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी अपने घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें