फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मी को फेंकने के मामले में कार बरामद

Fri, 31 Mar 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 हल्द्वानी। कोतवाली पुुलिस ने वनकर्मी को फेंककर भागने वाले चालक की कार बरामद कर ली गई है। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चालक की तलाश कर रही है।   फार्म नंबर तीन गणपति विहार कालोनी निवासी फायर वॉचर पूरनलाल (36) सोमवार शाम को ड्यूटी से घर लौट रहा था। एस मोड़ के समीप वनकर्मी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल होने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने कार को घेर लिया।
विज्ञापन


हंगामा होने पर चालक ने घायल को इलाज के लिए अपनी गाड़ी में बैठा लिया लेकिन अस्पताल भर्ती कराने की जगह वह वनकर्मी को गन्ना सेंटर फुटकुआं के पास सड़क किनारे फेंककर भाग निकला। बुधवार सुबह पुलिस ने गन्ना सेंटर से वनकर्मी के शव को बरामद किया। इस मामले में वनकर्मी के साले सूरज ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल आरएस मेहता का कहना है कि पुलिस ने जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है। पुलिस एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें