रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-काशीपुर नेशनल हाईवे 309 पर हिम्मतपुर ब्लॉक नई बस्ती के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार चालक को मामूली चोट आई हैं। वहीं सूचना पर पहुंचे पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवींद्र शर्मा ने बताया कि काशीपुर निवासी डॉ. अजय कुमार कार से काशीपुर जा रहे थे। ग्राम हिम्मतपुर ब्लॉक के पास कार अनियंत्रित होकर पलटकर खेत में जा गिरी। पुलिस ने कार चालक को बाहर निकाला और क्रेन की मदद से कार सड़क पर ले आई।