फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लखनऊ के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत

Fri, 13 Jun 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली। नगर के रामगढ़ रोड स्थित श्यामखेत में बुधवार देर रात एक बजे लखनऊ के सैलानियों की कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है। सभी लोग मुक्तेश्वर से भवाली लौट रहे थे। भवाली पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन


पुलिस ने आदित्य शुक्ला (29) पुत्र मनोज कुमार निवासी कैलाशपुरी नियर ईकोगार्डन आलमबाग लखनऊ, मृदुल गुप्ता (29) पुत्र लखनलाल गुप्ता निवासी गीतापल्ली इकोगार्डन लखनऊ, रोहन अरोड़ा (29) पुत्र महेश अरोड़ा, तुषार तिवारी (28) पुत्र राजेश तिवारी निवासी अर्जुननगर आलमबाग लखनऊ, सुमित गुप्ता (27) पुत्र दीप चंद्र गुप्ता निवासी कृष्णनगर आलमबाग लखनऊ को भवाली सीएचसी पहुंचाया। यहां आदित्य शुक्ला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रोहन अरोड़ा को हल्द्वानी रेफर किया गया है। अन्य तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें