फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में नाले के अंदर गिरी कार हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल के सात नंबर की ओर जाने वाली सड़क से कार अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल एक महिला को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मल्लीताल सात नंबर निवासी रेखा अपनी बहन शोभा को साथ लेकर बारापत्थर से सात नंबर की ओर आ रही थी। इसी दौरान सात नंबर को जाने वाली सड़क में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि दोनों महिलाओं के शरीर में कई जगह चोटें हैं और हड्डियां भी फ्रैक्चर हुई हैं। उन्होंने बताया कि सिर में चोट के कारण रेखा को सिटी स्कैन के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। शोभा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें