फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 फीट लंबी शाही कार चालक का चालान  

Sun, 01 May 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
कार पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीपीयू ने भोटिया पड़ाव वाहन स्टैंड पर चेकिं ग के दौरान करीब 27 फीट लंबी शाही कार को पकड़ लिया। शीशों पर काली फिल्म लगी कार में बार की व्यवस्था के साथ-साथ सोने के लिए चार बेड और टीवी भी लगी भी थी। लोगों के बीच चर्चा थी यह अमेरिकी राष्ट्रपति की गाड़ी की नकल कर बनायी गई है। सीपीयू ने काली फिल्म उतरवाने के बाद उसका कई धाराओं के तहत कोर्ट चालान कर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक पुष्कर लश्वाल, नरेश भौरियाल, मनोज जोशी और हरीश बुधलाकोटी नैनीताल रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच भोटिया पड़ाव में करीब 27 फीट लंबी कार को देखकर सीपीयू ने उसे रोक दिया। कार मोटर वाहन अधिनियम के तहत नहीं बनी थी। शीशों पर काली फिल्म के अलावा कार में अंदर से पर्दे लगे थे।

लोगों में चर्चा थी कि यह देखने में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की कार की नकल लग रही है।  कार को काशीपुर आलू फार्म निवासी गुरप्रीत सिंह चला रहा था। पूूछने पर चालक ने बताया कि यह कार पंजाब के मेहंदीपुर किशनगढ़ निवासी मंजीत सिंह की है। कार एक शादी समारोह में जा रही थी। इसी कारण उसे फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन


सीपीयू ने धारा 146( परमिट का उल्लंघन करने), धारा 100 सीएमवीआर और 50 सीएमवीआर (गाड़ी का आकार बदलने के आरोप) में कोर्ट का चालान किया। कार के अंदर टीवी, चार बेड और शराब के लिए गिलास, पानी और सामान रखने के लिए रैक बने थे। गाड़ी को देखने के लिए कोतवाली में भीड़ लग गई थी। चालान कटने के बाद चालक गाड़ी लेकर शादी समारोह में चला गया। 
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें