फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कार चालक पर्यटक ने बाइक सवार को टक्कर मारी

Tue, 09 Apr 2024 04:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में एक कार चालक पर्यटक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोमवार को तल्लीताल डाठ क्षेत्र में मल्लीताल निवासी एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था। इस बीच पीछे से आ रहे दिल्ली के पर्यटक ने कार से बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे सवार बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद वह कार लेकर फरार हो गया। तभी मौके पर मौजूद चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने मालरोड में कार चालक पर्यटक को रोक लिया। जिसके बाद कार चालक ने अपनी गलती मानते हुए बाइक सवार को हुए नुकसान की भरपाई की। एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग जाने पर दिल्ली निवासी मृदुल के खिलाफ दो हजार की चालानी कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें