फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाल सुंदरी मंदिर परिसर में आया घायल तेंदुआ

Tue, 09 Apr 2024 04:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बाल सुंदरी मंदिर के बाथरूम में घुसा घायल तेंदुआ, जिसके गर्दन में दिखाई दे रहे घाव।
विज्ञापन
रामनगर । बाल सुंदरी मंदिर परिसर के बाथरूम में एक घायल तेंदुआ पहुंचा तो हड़कंप मच गया। घायल तेंदुआ खुले बाथरूम के अंदर घुस गया। लोगों की भीड़ व पानी की बौछार के बीच वह जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज स्थित बाल सुंदरी मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर तीन बजे के आसपास अचानक एक घायल तेंदुआ आ गया। इसबीच लोगों को देखते ही तेंदुआ बाथरूम में घुस गया। ऐसे में एक युवक ने साहस दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। सूचना पर एसडीओ पूनम कैंथोला वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की। पूरा इलाका जंगल होने के कारण तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया जा सका और तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला फंदे में फंसने का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें