फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने दो वाहनों को टककर मारी

विज्ञापन
हल्द्वानी रामपुर रोड सरगम टाकीज के पास एक शराबी कार चालक द्वारा एक कार और स्कूटी को टक्कर मारने क? - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड सरगम टाकीज के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार कार चालक दूसरी कार और स्कूटी को ठोकने के बाद पोल से टकरा गया। पुुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया लेकिन चालक ने दोनों वाहनों की मरम्मत कराने के लिए समझौता कर लिया।
विज्ञापन

बाजार की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे कार चालक ने सोमवार की शाम रामपुर रोड पर आगे जा रही कार को साइड से टक्कर मारने के बाद एक स्कूटी सवार को ठोक दिया। तेज रफ्तार कार कार पोल में टकराने के बाद रुक गई। उसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलपड़ाव चौकी की पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया लेकिन क्षेत्र दूसरी चौकी का होने के कारण कार चालक को हीरानगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। हीरानगर चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह अधिकारी ने बताया कि कार चालक के खिलाफ वह कार्रवाई करने के लिए जा रहे थे लेकिन चालक ने टक्कर लगने वाले कार चालक और स्कूटी स्वामी से मरम्मत के नाम पर समझौता कर लिया था। इसी कारण टक्कर मारने वाले चालक को छोड़ना पड़ा।
एंबुलेंस के चलते रास्ता बाधित
हल्द्वानी। कालूसिद्ध मंदिर के समीप सोमवार की दोपहर एक एबुलेंस के चलते देर तक रास्ता बाधित रहा। पूछने पर एंबुलेंस चालक ने बताया कि वह मरीज के इंतजार में 25 मिनट से खड़ा है। रास्ता संकरा होने के कारण रोड का एक लेन बाधित हो गया था। मरीज का नाम सुनकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें