फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से टकराई कार, मां-बेटे की जान गई

Tue, 30 May 2017 02:24 AM IST
रामनगर,अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा से इलाज कर रानीखेत लौट रहे एक परिवार की कार पानी के टैंकर से टकरा गई। कार में सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि एक भाई घायल हो गया। परिवार रानीखेत लौट रहा था। हादसा सोमवार की शाम करीब छह बजे रामनगर के आमडंडा के पास हुआ।
विज्ञापन


गनियाद्योली रानीखेत के 32 वर्षीय अनुज नैनवाल अपने छोटे भाई 26 साल के दिनेश नैनवाल अपनी मां 53 वर्षीय चंद्रा देवी का इलाज कराने के लिए मुरादाबाद स्थित ठाकुरद्वारा के एक अस्पताल गए थे। तीनों कार से सोमवार को अपनी कार संख्या यूके01टीए-2361 से लौट रहे थे।

आमडंडा के पास सामने से आए पानी के टैंकर यूके04सीए 8778 ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास खड़े लोगों ने तीनों को कार से बाहर निकला और 108 एंबुलेंस से संयुक्त अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने दिनेश नैनवाल और चंद्रा देवी को मृत घेाषित कर दिया। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर भाग गया। एसआई विपिन जोशी ने बताया कि शवों का मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें