हल्द्वानी। रामनगर की ओर से लौट रहे भाजपा नेता के वाहन की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में भाजपा नेता समेत कार सवार चारों युवक सकुशल हैं जबकि दूसरी कार में सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें एसटीएच में भर्ती कराया गया। इनमें एक की हालत गंभीर है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत शनिवार को रामनगर की ओर से लौट रहे थे। कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत ने बताया कि गैबुआ छोई के पास विकास भगत की कार सामने से आ रही कार से टकरा गई। दूसरी कार में सवार दो लोग घायल हुए हैं। इनमें एक आईसीयू में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, भाजपा नेता विकास भगत ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि आपदा से हुई हानि के निरीक्षण के दौरान शनिवार को लौटते समय उनके वाहन की टक्कर सामने से आ रही कार से हो गई। सीट बेल्ट लगी होने की वजह से वे सभी सकुशल हैं। उन्होंने अपने वाहन से दूसरी कार के दोनों घायलों को सुशीला तिवारी में भर्ती कराया।