चूनाखान में शनिवार की शाम खड़े कैंटर से तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार में सवार बैंक कैशियर के पिता और बेटी की मौत हो गई। इसके अलावा कैशियर और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस इस मामले में घटना की जांच कर रही है।
सहारनपुर जिले के गोविंदपुरी निवासी रकम सिंह यादव (34) बागेश्वर स्थित एसबीआई में कैशियर है। शनिवार की शाम कैशियर कार से अपनी पत्नी स्वाति, पिता रंजीत सिंह (65) और बेटी (18 माह) के साथ होली के अवसर पर घर जा रहे थे।
चूनाखान के समीप तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े कैंटर में घुस गई। कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल आई। यहां कैशियर के पिता और डेढ़ साल की बेटी को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घायल कैशियर और उनकी पत्नी को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने कार को हटाकर यातायात सामान्य किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को कब्जे में ले लिया है।