कैंडल मार्च निकालने के दौरान कुमाऊं कमिश्रर कार्यालय जाते लोगों को रोकती पुलिस। संवाद
हल्द्वानी। मुनस्यारी निवासी और हल्द्वानी में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले 21 वर्षीय प्रदीप दरियाल की हत्या का पर्दाफाश न होने से नाराज मुनस्यारी यूथ वेलफेयर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को कैंडल मार्च निकाला।
जगदीश सिंह बृजवाल, लोकेश सिंह, रविंद्र पछाई, लक्ष्मन सिंह, सुमन नेगी आदि लोगों ने हत्यारों को पकड़ने की मांग की। वह कमिश्नर आवास जाना चाहते थे लेकिन ओके होटल के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया। अनुमति न होने की बात बताई। जबकि संगठन ने एक दिन पहले ही अनुमति का आवेदन भी किया था। बाद में सीओ नितिन लोहनी ने मौके पर आकर वार्ता की। परिवार वालों को ही कमिश्नर से मिलने की अनुमति मिली। उनका पक्ष सुनने के बाद कमिश्नर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। माई सिटी रिपोर्टर