हल्द्वानी। रेलवे ने जम्मू-जाने आने वाली छह गाड़ियों की निरस्तीकरण की अवधि को बढ़ा दिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि जम्मूतवी मंडल पर ब्रिज संख्या-17, 163, 137 और 232 पर मरम्मत के काम कराए जा रहे हैं। मरम्मत के कार्यों के कारण 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस दो जून तक, 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मई तक, 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस दो जून तक, 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक जून तक, 14611 गाजीपुर सिटी-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 29 मई तक और 14612 श्री माता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 28 मई तक निरस्त रहेंगी। संवाद