फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन ग्रामीणों को नहीं मिल रही मूलभूत सुविधाएं

Sat, 01 Aug 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन ग्राम आमडंडा खत्ता में अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए सीएम द्वारा दिए गए आश्वासन पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन


कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एसलाल ने बताया 24 वन ग्रामवासियों ने 16 मार्च से पांच अप्रैल तक तहसील में राजस्व का दर्जा और मूलभूत सुविधाओं को धरना-प्रदर्शन के बाद वार्ता कर समस्याओं के हल को छह माह का समय मांगा था।

एसलाल ने बताया धरने को तीन महीने बीतने के बाद भी सरकार ने इस संदर्भ में कोई ठोस पहल नही की है। कहा कि जल्द प्रत्येक वन ग्राम पंचायत में बैठक कर ग्रामीणों के सामने समस्याओं के हल की मांग को आंदोलन की बात रखी जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान रमेश चंद्र, चिंता राम, हेमा टम्टा, कैलाश चंद्र पपनै, मोहन राम, भुवन चंद्र, लक्ष्मी बिष्ट, बीना देवी, ललिता देवी, राधेराम, लीला देवी, मोहन चंद्र, बहादुर राम, धनीराम, हरीश सिंह, कन्नू, कुंदन राम, रमेश राम, देवकी देवी, सरस्वती देवी, गंगा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें