फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गांवों में लगेंगे शिविर, बनेंगे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिला प्रशासन तहसीलवार शिविर लगाकर विभिन्न योजनाओं का लाभ देगा । मंगलवार को हल्द्वानी तहसील का शिविर सुबह 11 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में लगेगा। इसमें विभिन्न योजनाओं के तहत पात्रों को लाभ भी मिलेगा और जरूरी दस्तावेज भी बनेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह ने ताया कि शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करना है। पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। मंगलवार को राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, एनआरएलएम, सेवायोजन, स्वास्थ्य, बाल विकास, कृषि, उद्यान, ऊर्जा, मत्स्य, पंचायतीराज आदि विभागों के अधिकारी व कर्मी स्टॉल लगाएंगे। शिविर का लाभ उठाने के लिए पहचान पत्र, कार्ड एवं योजनाओं का लाभा लेने के लिए जरूरी दस्तावेज लाने होंगे।
विज्ञापन



शिविर में इन सेवाओं का मिलेगा लाभ
- पात्र लाभार्थियों को एसईसीसी प्रमाणपत्र वितरण
- स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री
- रोजगार मेला
- नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण व ब्लड डोनेशन
- पेंशन स्वीकृति व दिव्यांग उपकरण वितरण
- लक्ष्मी किट वितरण
- बीज, खाद, कृषि उपकरण व फलदार/छायादार पौध वितरण
- सौर ऊर्जा व बिजली योजनाओं का प्रचार
- मत्स्य योजनाओं का प्रचार
- जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड सुधार आदि सेवाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें