फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बालश्रम रोकने के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नवागंतुक श्रम आयुक्त प्रकाश चंद्र दुम्का ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्रम भवन स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में श्रमिक हित एवं औद्योगिक शांति बनाए रखना प्रमुख रूप से शामिल है। बताया कि श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के हितार्थ कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके उन्होंने अधिकारियों को जानकारियों का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बालश्रम संवेदनशील प्रकरण है इसके लिए नियमानुसार अभियान चलाया जाएगा। बाल श्रमिकों का चिह्नीकरण कर उनका शैक्षणिक पुनर्वास कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने को कहा। उन्होंने उप श्रम आयुक्त, सहायक श्रम आयुक्त के क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक प्रतिष्ठानों में श्रमिकों एवं सेवायोजकों के मध्य विवाद संबंधी प्रकरणों का निस्तारण समझौतों के माध्यम से कराने को कहा ताकि श्रमिकों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों को अनावश्यक रूप से न्यायालय की शरण में न जाना पड़े। इसके अलावा उन्होंने अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उपनिदेशक कारखाना अरविंद, उपश्रमायुक्त कमल जोशी, सहायक श्रम आयुक्त मीनाक्षी भट्ट, आशा पुरोहित, सरताज सिंह, अनुराग अवस्थी, राकेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें