फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा है बर्बादी, आओ इसे दूर भगाएं

Mon, 14 Aug 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
विज्ञापन
नशामुक्ति का अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने के विरोध में स्कूली बच्चों ने जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। रविवार को 120 बच्चों ने साइकिल रैली निकालकर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। विजन संस्था और बाइक स्टेशन हल्द्वानी के आह्वान पर निकली रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न स्कूलों के बच्चे रविवार सुबह नौ बजे हीरानगर योगा पार्क में जमा हुए।
विज्ञापन


यहां एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली नैनीताल रोड, बरेली रोड, गांधी स्कूल, एफटीआई बाईपास, कैंसर अस्पताल होते हुए पार्क में पहुंची। यहां एसपी सिटी ने कहा कि नशामुक्ति की शुरुआत स्कूल और परिवार से ही होनी चाहिए। यदि समाज नशे के खिलाफ जागरूक हो जाय तो इसे बीमारी को आसानी से दूर किया जा सकता है।

बाइक स्टेशन के प्रमुख आरएस कालाकोटी ने नशा छोड़ने के साथ स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी चर्चा की। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह भसीन, पीएस रौतेला, श्रीष पाठक ने भी विचार रखे। रैली में बेस्ट राइडर का पुरस्कार सेंट पाल के छात्र आशुष सिंह, सिंथिया के दीपक मेहता और निर्मला कांवेंट के जय वर्द्धन को मिला। रैली में कोतवाल केआर पांडे, यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, सीपीयू प्रभारी हरिकेश सिंह, महिमा नागर और जितेंद्र नागर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें