रामनगर (नैनीताल)। मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में हर्षोउल्लास के साथ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी व गढ़वाली गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। क्रीम पाउडर घिसने की ले ने, रण सिंह बाजो, तुतरी बाजी, अल्मोड़ा अंग्रेज आए टैक्सी में, मयर बूढो का ब्याह आज, मालू झालू की घुघुती आदि गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के विषय में भाषण देने के साथ स्वरचित कविताओं की सुंदर अभिव्यक्ति भी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य मीना पाथंरी ने छात्रों को उत्तराखंड की सुंदरता के बारे में बताया। कहा कि जिन शहीदों ने अपनी जान की बाजी लगाकर राज्य गठन में अहम भूमिका निभाई आज उन्हें याद करने का दिन है।
ऐपण प्रतियोगिता में हिमगिरि हाउस प्रथम
रामनगर (नैनीताल)। दून स्कालर्स पब्लिक स्कूल गैबुआ में दिवाली पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हाउस बोर्ड डेकोरेशन, ऐपण व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया।
हाउस बोर्ड डेकोरेशन में जूनियर वर्ग में नीलगिरी को पहला, हिमगिरि को द्वितीय, अरावली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में नीलगिरी को पहला, हिमगिरि को दूसरा, अरावली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। ऐपण प्रतियोगिता में हिमगिरि हाउस को पहला, विंध्याचल व नीलगिरी को दूसरा व अरावली हाउस को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में अरावली व नीलगिरी को पहला, हिमगिरि व विंध्याचल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम नगरकोटी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। स्कूल के प्रबंधक खगेंद्र भट्ट ने बच्चों को बधाई दी।