हल्द्वानी। अमर उजाला द्वारा प्रकाशित ‘हमर संस्कृति हमरि पछ्याण’ का नैनीताल के जिलाधिकारी दीपक रावत और ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अनंत शंकर ताकवले ने शनिवार को श्यामा गार्डन में आयोजित लक्ष्य 2016 कार्यक्रम में विमोचन किया। इस पुस्तक में अमर उजाला ने कुमाऊं की लोक संस्कृति को एक जगह संजोया है। यह पुस्तक पाठकों को अमर उजाला कार्यालय से उपलब्ध होगी।
यह किताब कुमाऊं के खानपान और संस्कृति की जानकारी से भरी है। इसके छोलिया नृत्य और उसका इतिहास, बौल, पिछौड़ा, थारु- बोक्सा संस्कृति की भरपूर जानकारी मिलेगी। खासकर यह किताब नई पीढ़ी के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। डीएम और एसएसपी ने किताब को महत्वपूर्ण बताते हुए अमर उजाला के प्रयास की सराहना की।