हल्द्वानी। खटीमा में संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद महिला ने अपने पिता को फोन किया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में पहुंचे, जहां इलाज के दौरान महिला की रात में मौत हो गई। वहीं पुलिस को घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।
ऊधमसिंह नगर जिले के इस्लाम नगर नईबस्ती वार्ड दो निवासी तरन्नुम (40) पत्नी मरहूम शमशाद चार मई को दोपहर घर से बिना बताए निकल गई। पिता मो. अहमद ने बताया कि दोपहर बाद उसे तरन्नुम ने फोन किया और बताया कि उसने जहर खा लिया है। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पास के अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे एसटीएच में लेकर पहुंचे, जहां बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई।
मेडिकल चौकी पुलिस को परिजनों ने बताया कि तरन्नुम की दो बेटियां और दो बेटे हैं। डेढ़ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी।