फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आगामी चुनाव में एकजुट होकर काम करने का आह्वान

Tue, 07 Apr 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भाजपा नैनीताल मंडल ने सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्हें आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन




मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने पार्टी की रीति-नीतियों से अवगत कराते हुए 2027 के चुनाव में तन-मन-धन से जुटने का आह्वान किया। दायित्वधारी शांति मेहरा ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने की सीख दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, महामंत्री हरीश राणा, प्रो. ललित तिवारी, भुवन आर्य, भूपेंद्र बिष्ट, विकास जोशी, आशीष बजाज आदि रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें