फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने जांची सड़कों की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने मंगलवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों की गुणवत्ता खराब मिली। मंत्री बंशीधर भगत ने लोनिवि के अधिकारियों को संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। उधर सड़क की गुणवत्ता की जांच लैब से कराने को कहा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने छह माह में उखड़ गई सड़कें शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेकर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ लोहरियासाल मल्ला, पीलीकोठी, बाराही कॉलोनी, मृदुल विहार, कृष्णा कॉलोनी, बृजवासी कॉलोनी की सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई सड़कों में हाल ही में हुआ डामरीकरण उखड़ा पाया गया। इस पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। गुणवत्ता का ध्यान देने, सड़कों को दुरुस्त करने और ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एसडीएम मनीष कुमार, ईई अशोक कुमार, एई एसएस मर्तोलिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें