फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक विकास की रीढ़ है दुग्ध व्यवसाय : दुर्गापाल

Tue, 27 Jan 2015 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुग्ध व्यवसाय उत्तराखंड के आर्थिक विकास की रीढ़ है। ग्रामीण महिलाआें एवं बेरोजगारों के रोजगार का जरिया भी है। दुग्ध विकास मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने सर्किट हाउस में मंडलीय दुग्ध विभाग की समीक्षा बैठक में यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बदलते दौर में हमें दुग्ध का उत्पादन बढ़ाने के साथ ही विपणन के नए तौर-तरीके खोजने होंगे। कहा कि दुग्ध संघ के स्टाफ  को फील्ड में जाकर दुग्ध उत्पादकाें, पशुपालकों एवं दुग्ध समितियों के बीच समन्वय करना चाहिए। दूध के माध्यम से आर्थिक विकास के लिए विपणन व्यवस्था का मजबूत होना जरूरी है।

प्रमुख सचिव दुग्ध विकास डा. रणवीर सिंह ने कहा कि समन्वित डेयरी विकास योजना के लिए 1502.69 लाख की स्वीकृत राशि के सापेक्ष 1130.735 लाख की राशि अवमुक्त हुई है, जिसमें 330.735 लाख व्यय हो चुका है। प्रमुख सचिव ने चंपावत में दुग्धशाला के विकास भवन के निर्माण पर देरी पर नाराजगी जताई। उपनिदेशक जयदीप अरोड़ा से कहा कि संबंधित पत्रावली के साथ शासन में व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करें, ताकि अधूरे कार्य को पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन


निदेशक डेयरी ललित मोहन रयाल ने कहा कि मंडल में जिला योजना के माध्यम से विकास कार्यों के लिए 324.38 लाख इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त हुए हैं, जिसमें 289.43 लाख व्यय हो चुके हैं। मौजूदा वर्ष में राज्य सेक्टर के तहत 141.011 लाख के आवंटित परिव्यय के सापेक्ष 181.782 लाख व्यय हो चुके हैं। गंगा गाय महिला डेयरी परियोजना के तहत 372.60 लाख की राशि प्रस्तावित है, जिसमें शासन द्वारा 93.955 लाख स्वीकृत कर दिए हैं। मंडल में इस योजना का लाभ देने के लिए 603 लाभार्थियों का चयन हुआ है, जिसमें 50 लाभार्थियों को आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत हो चुके हैं। श्री रयाल ने बताया कि मौजूदा वर्ष में दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना के अनुमोदित प्रस्ताव 1348.08 लाख के सापेक्ष शासन द्वारा 1234.66 लाख की राशि स्वीकृत की है।

यहां होने हैं दुग्ध विकास के कार्य
ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघ खटीमा में लस्सी ब्लाक निर्माण के लिए 54.55 लाख, रुद्रपुर में पशु आहार प्लांट लोडिंग, अनलोडिंग शेड के निर्माण के लिए 15 लाख, रुद्रपुर में ही मिनरल मिक्चर गोदाम के निर्माण के लिए 15 लाख, लालकुआं दुग्ध संघ में आरएमआरडी ब्लाक के निर्माण के लिए 68.02 लाख, पिथौरागढ दुग्ध संघ विण में ग्रेविटी मिल्क टैंक रूम के निर्माण के लिए 4.63 लाख, विण में डीजी सैट क्रीम सेपरेटर एवं आटोमैटिक दही यूनिट की स्थापना के लिए 25.37 की राशि शासन द्वारा स्वीकृत कर दी हैै।

बैठक में थी इनकी मौजूदगी
दुग्ध संघ नैनीताल अध्यक्ष संजय किरौला, ऊधमसिंह नगर राजेंद्र शर्मा, चंपावत अमर सिंह, डेयरी फेडरेशन अध्यक्ष अर्जुन रौतेला, अपर निदेशक पीसी शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक यूसीडीएम अजय क्वीरा, प्रबंधक पिथौरागढ़  दुग्ध डा. पीएसी नागपाल, जीएम पीएस बिष्ट, डा. एमएम जोशी, सहायक निदेशक डेयरी अल्मोड़ा पीयूष आर्य, नैनीताल भूपेंद्र बिष्ट, बागेश्वर निर्भय नारायण, पिथौडागढ़ डीसी सिंह, चंपावत राजेंद्र चौहान, प्रधान प्रबंधक खटीमा डा. एचएस कुटौला, सुनील अधिकारी, सहायक प्रबंधक चंपावत एके बोरा, देवकी सेमवाल, रेखा श्रीवास्तव मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें