रामनगर। सितंबर माह में बजट की कमी से रामनगर में बस पोर्ट का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका था। वर्ष 2020 में हाईटेक बस अड्डा (बस पोर्ट) बनाने की स्वीकृति के बाद पोर्ट का निर्माण शुरू हुआ। 50 करोड़ 14 लाख रुपये से वर्कशॉप, रेस्टोरेंट, पार्किंग, शौचालय, दुकानें, प्रतीक्षालय कक्ष, रोड, एसटीपी समेत अन्य कार्य कराए गए। फिर शासन ने पिछले तीन माह से 21 करोड़ 43 लाख रुपये का बजट रोका तो निर्माण कार्य भी रुक गया। मार्च 2025 में बस पोर्ट तैयार कर रोडवेज को दिया जाना था, लेकिन कार्य अधिक होने से कार्यदायी संस्था ने छह माह का अतिरिक्त समय मांगा था। शासन ने सितंबर माह तक पोर्ट तैयार करने का समय दिया। शासन से बजट नहीं दिया गया तो फिर से मार्च 2026 का समय मिला। यह अवधि भी पूर्ण होने जा रही है। बजट नहीं मिलने से कार्य अभी भी ठप है। रोडवेज के एआरएम नवीन आर्या ने बताया कि बजट के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।