फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: विवाह समारोह के लिए 700 व्यावसायिक सिलिंडरों की मांग, कारोबारियों ने पूर्ति विभाग को सौंपी सूची

Mon, 13 Apr 2026 09:43 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

विवाह समारोहों की बढ़ती मांग के बीच बैंक्वेट हॉल, टेंट और कैटरिंग कारोबारी सिलिंडरों के लिए भटक रहे हैं जिससे शादी की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
व्यावसायिक गैस सिलिंडर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अप्रैल से सहालग की शुरुआत हो जाएगी लेकिन गैस की समस्या का समाधान अभी नहीं हो पाया है। विवाह समारोह की बुकिंग ले चुके बैंक्वेट हॉल, टेंट और कैटर्स कारोबारी सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। पांच मई तक चलने वाले लग्न में शहर में 200 से अधिक बरातों का अनुमान है। कारोबारियों ने विवाह समारोह के लिए पूर्ति विभाग से 700 से अधिक सिलिंडरों की डिमांड की है।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों से भी लगाई है गुहार
विवाह समारोह से जुड़े कारोबारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम को भी पत्र सौंपकर दो से तीन व्यावसायिक सिलिंडरों की डिमांड की है। उनका कहना है कि जिन लोगों को दो सिलिंडर शादी के लिए मिले हैं उसका वे निजी उपयोग कर रहे हैं और बरातघर में शादियों की पार्टी में आठ से लेकर 30 सिलिंडर तक लग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें