15 अप्रैल से सहालग की शुरुआत हो जाएगी लेकिन गैस की समस्या का समाधान अभी नहीं हो पाया है। विवाह समारोह की बुकिंग ले चुके बैंक्वेट हॉल, टेंट और कैटर्स कारोबारी सिलिंडर के लिए भटक रहे हैं। पांच मई तक चलने वाले लग्न में शहर में 200 से अधिक बरातों का अनुमान है। कारोबारियों ने विवाह समारोह के लिए पूर्ति विभाग से 700 से अधिक सिलिंडरों की डिमांड की है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों से भी लगाई है गुहार
विवाह समारोह से जुड़े कारोबारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम को भी पत्र सौंपकर दो से तीन व्यावसायिक सिलिंडरों की डिमांड की है। उनका कहना है कि जिन लोगों को दो सिलिंडर शादी के लिए मिले हैं उसका वे निजी उपयोग कर रहे हैं और बरातघर में शादियों की पार्टी में आठ से लेकर 30 सिलिंडर तक लग जाते हैं।