फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: गजक के डिब्बे में रखे ढाई लाख रुपये, कर्मचारी की भूल से ग्राहक को थमा दिए; जानें आगे क्या हुआ

Sat, 18 Oct 2025 11:12 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

गजक के डिब्बे में रखे ढाई लाख रुपये गायब होने से कारोबारी के होश उड़ गए। कारोबारी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। इस पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। बाद में पुलिस ने गजक विक्रेता की रकम वापस दिला उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में गजक के डिब्बे में रखे ढाई लाख रुपये गायब होने से कारोबारी के होश उड़ गए। त्योहार पर मोटी रकम का नुकसान होने से परेशान कारोबारी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। इस पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। बाद में पुलिस ने गजक विक्रेता की रकम वापस दिला उसके चेहरे पर मुस्कान ला दी।

 

नवाबी रोड जगदंबानगर में खीम चंद्र जोशी की जोशी गजक भंडार के नाम से दुकान है। कारोबारी ने काउंटर के पास एक गजक के डिब्बे में 2.50 लाख रुपये संभालकर रखे थे। शुक्रवार दोपहर वह खाने के लिए घर चले गए। इसी बीच एक महिला गजक का आर्डर देने के लिए दुकान पर आई थी। कर्मचारी ने गलती से गजक के आर्डर में ही रुपये से भरा डिब्बा महिला को दे दिया।

खीम चंद्र जब घर से लौटे तो देखा कि रुपयों से भरा डिब्बा गायब है। उन्होंने आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी में महिला की गाड़ी के बारे में जानकारी ली और पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। इस पर पुलिस ने गाड़ी की खोजबीन की और कुसुमखेड़ा निवासी इस महिला से संपर्क साध लिया। पुलिस ने एएसपी प्रकश चंद्र की मौजूदगी में कारोबारी को यह धनराशि सौंपी। इस पर खीम ने पुलिस टीम का आभार जताया है। टीम में सीसीटीवी प्रभारी जितेंद्र बुराठोकी, आराधना, निहाल उपाध्याय, कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें