फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर व्यवसायी और कर्मचारी को पीटा

विज्ञापन
हल्द्वानी टीपी नगर मे व्यापारी से हुई मारपीट के बाद कोतवाल विक्रम राठौर से मिलते व्यापारी। अ
विज्ञापन
हल्द्वानी। हमलावरों ने बुधवार को ट्रांसपोर्टर नगर स्थित मोटरपार्ट्स की दुकान में घुसकर व्यवसायी और उसके कर्मचारी पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में व्यवसायी के भाई को भी हमलावरों ने नही बख्शा। पुलिस पूछताछ से पता चला कि दुकान के पास बाइक गिरने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। हमले के दौरान आरोपी व्यवसायी को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। टीपीनगर पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर ली है।
विज्ञापन

कुसुमखेड़ा हिम्मतपुर निवासी रोहित जोशी की ट्रांसपोर्टनगर में मोटर पार्ट्स की दुकान है। बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे दुकान के कर्मचारी जितेंद्र सिंह बिष्ट ने सामने बाइक खड़ी की थी। इस बीच एक कबाड़ी की स्कूटी से टक्कर होने से कर्मचारी की बाइक गिर पड़ी। कर्मचारी ने कबाड़ी से बाइक उठाने को कहा। साथ ही रोहित के पिता केएन जोशी ने कबाड़ी को डांटा तो वह उनसे भिड़ गया। आरोप है कि इस घटना के कुछ देर बाद करीब 20 लोग रॉड और डंडे लेकर आए। उन्होंने दुकान में घुसकर व्यवसायी रोहित जोशी (34) के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर हमलावरों ने दुकान के कर्मचारी देवलचौड़ निवासी हेमंत कुमार और व्यवसायी के भाई मयंक को भी पीट दिया। हमलावरों को देखते ही आसपास के दुकानदार सहम गए। रोहित के सिर से खून बहने लगा। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, तब तक हमलावर मौके से भाग चुके थे। घायल व्यवसायी को मुखानी चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हेमंत को गुम चोट लगी है। घायल व्यवसायी के सीसीटीवी में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। व्यवसायी ने घटना की लिखित जानकारी टीपीनगर पुलिस चौकी को दी है। पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी तहरीर ली है। घटना की जानकारी लेने के लिए व्यवसायी नेता प्रदीप सब्बरवाल सहित तीन लोग पुलिस चौकी में गए थे। कोतवाली एसएसआई कश्मीर सिंह के अनुसार पुलिस ने इस मामले में आरिफ उर्फ जकिया, राजा, जफर और फारूक के खिलाफ 307,506,323,504 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
बाहरी लोगों ने बिगाड़ा ट्रांसपोर्ट नगर का माहौल
व्यवसायियों का कहना है कि हाल में बाहर से आए लोगों ने ट्रांसपोर्टनगर का माहौल खराब कर रख दिया है। छोटी छोटी बात पर यहां कोई रॉड लेकर हमला करने के लिए आता नहीं था। कबाड़ के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों ने पुलिस से भी नजदीकियां बढ़ा ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें