नैनीताल। होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से नैनीताल से दिल्ली और देहरादून के लिए बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही नैनीताल- हल्द्वानी रूट पर विशेष ध्यान रहेगा। स्टेशन इंचार्ज विमला ने बताया कि दिल्ली और देहरादून रूट पर दो से तीन बसों को अतिरिक्त रूप से लगाया जाएगा। इसके अलावा नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। संवाद